तो इसलिए सोनम ने करवाई राजा की हत्या? राजा रघुवंशी की मां का सनसनीखेज खुलासा

 News Saga Desk

इंदौर (मध्य प्रदेश)। राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री सुनने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सोनम ने राजा का कत्ल क्यों किया? अगर सोनम पति राजा के साथ नहीं रहना चाहती थी या वो राज से प्यार करती थी तो वो घर छोड़कर जा सकती थी, लेकिन उसने राजा की हत्या की साजिश क्यों रची? इस पर राजा की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम के परिवार वाले तंत्र-मंत्र में विश्वास रखते हैं। सोनम ने भी शादी के बाद मेरे बेटे को कामाख्या देवी मंदिर ले जाने के लिए कहा था।

राजा की मां उमा रघुवंशी का आरोप है सोनम पर मंगल दोष था, जिसे खत्म करने के लिए उसने राजा की बलि दे दी। राजा की मां के अनुसार, “सोनम ने कहा था कि वो कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद ही गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे।”

राजा की मां ने कहा-

राजा की लाश मिलने के बाद जब सोनम लापता थी तो सोनम के घर वालों ने किसी तांत्रिक से संपर्क किया और उसके कहने पर बेटी की तस्वीर घर के दरवाजे पर उल्टी लटका दी, जिससे सोनम का सुराग मिल जाए।

सोनम के परिवार ने जल्दी शादी का दबाव बनाया

राजा की मां ने बताया कि फरवरी में राजा और सोनम का रोका हुआ था। उस दौरान सोनम के परिवार वालों ने जल्दी शादी का दबाव बनाया। हम जल्दी शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पंडित पूछकर शादी की तारीख तक निकलवा ली थी।

कुंडली में था मंगल दोष

राजा रघुवंशी के पिता ने दावा किया है कि सोनम और राजा की कुंडली में मंगल दोष था। ऐसे में मुमकिन है कि सोनम ने अपने ऊपर से मंगल दोष खत्म करने के लिए राजा से शादी की हो और फिर उसकी हत्या करवा दी।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More