इकाना स्टेडियम में आज LSG Vs DC:सीजन में दूसरी बार होगा सामना

News Saga Desk

लखनऊ।  IPL-2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन लखनऊ की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 5 पर मौजूद है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली ने 7 मैच में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। प्लेऑफ के लिहाज से लखनऊ के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है।

मैच डिटेल्स मैच: LSG Vs DC,

40वां मैच स्टेडियम: इकाना स्टेडियम,

लखनऊ समय: टॉस- 7:00 बजे,

मैच स्टार्ट: 7:30 बजे

हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

लखनऊ और दिल्ली दोनों ने आपस में अब तक 6 मैच खेले हैं। 3 में लखनऊ सुपर जायंट्स और इतने में ही दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। इसी सीजन 22 मार्च को दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हराया था। लखनऊ इस मैच को जीतकर पहली हार का बदला लेने चाहेगी।


Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More