स्‍टेट बैंक ने सरकार को दिया 8076.84 करोड़ रुपये का लाभांश

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सोमवार को 8,076.84 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्‍त सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) सचिव एम. नागराजू भी मौजूद रहे।

वित्‍त मंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्‍यक्ष सी. श्रीनिवास सेट्टी से केंद्रीय वित्‍त मंत्री को वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश चेक प्राप्‍त हुआ। ये राशि पिछले वित्‍त वर्ष 2023-24 के 6,959 करोड़ रुपये के लाभांश से अधिक है, जो एसबीआई के उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक के साथ वित्तीय सेवा निकाय है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। बैंक की परिसंपत्तियों के हिसाब से 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है, जबकि कुल ऋण और जमा बाजार में इसकी हिस्सेदारी 25 फीसदी है। यह करीब 250,000 कर्मचारियों के साथ भारत का दसवां सबसे बड़ा नियोक्ता भी है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More