जमशेदपुर में राज्य का पहला सिकल सेल एनीमिया लैब शुरू, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर में झारखंड का पहला सिकल सेल एनीमिया लैब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में बने इस अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, टाटा स्टील के वीपीसीएस समेत जिला चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक पूर्णिमा साहू ने बेहतर व्यवस्था की मांग की

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया और थैलासीमिया के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल जांच लैब की जरूरत पूरी हो गई है, लेकिन थैलासीमिया जांच और उपचार के लिए भी बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को अन्य राज्यों में भटकना न पड़े।

ग्रामीणों को सुरक्षित चिकित्सा मिले: संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा के लिए यह लैब गौरव की बात है। टाटा स्टील के वीपीसीएस सुन्दर रामम ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन स्वास्थ्य योजनाओं में सरकार के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

जमशेदपुर बनेगा इलाज का हब: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में MBBS सीटों को बढ़ाकर 250 कर दिया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने घोषणा की कि जमशेदपुर में 500 बेड वाला एक और अस्पताल तैयार किया जाएगा और पूरे राज्य में CCU-ICU का शुल्क एक समान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर अस्पताल को बिना शुल्क शव सौंपना अनिवार्य होगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूरे राज्य में एक महीने के भीतर सिकल सेल और एनीमिया की व्यापक जांच अभियान शुरू किया जाएगा। डॉक्टरों की उपस्थिति और सेवा में किसी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

करीब 6 करोड़ 38 लाख 90 हजार रुपये की लागत से तैयार 100 बेड वाला यह हाई-टेक सिकल सेल एनीमिया जांच लैब झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More