झारखंड में छात्रों की आवाज़ बुलंद, JLKM ने गिरिडीह से शुरू की छात्र अधिकार पदयात्रा

NEWS SAGA DESK

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने राज्य के छात्रों और युवाओं के हक़ और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को ‘छात्र अधिकार पदयात्रा’ की शुरुआत की। पदयात्रा का शुभारंभ गिरिडीह जिला के डुमरी स्थित चिरैया मोड़ से किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए। डुमरी विधायक जयराम महतो ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। यह पदयात्रा डुमरी से बगोदर, बिष्णुगढ़, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचेगी और 9 दिसंबर को विधानसभा धरना स्थल में विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी। आयोजकों का कहना है कि इस पदयात्रा में पूरे राज्य से छात्र और युवा शामिल होंगे। पदयात्रा के माध्यम से खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति को जल्द लागू करने, लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करने, जेपीएससी, जेएसएससी और जे-टेट की लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने, हर वर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने और उसका पालन सुनिश्चित करने तथा सभी सरकारी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई जा रही है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लंबे समय से उपेक्षित हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह संघर्ष जरूरत पड़ने पर और तेज किया जाएगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More