सुदेश महतो ने की आरएसएस पर हुए हमले की निंदा, पेट्रोल बम हमले को बताया लोकतंत्र पर प्रहार

News Saga Desk

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले को अत्यंत निंदनीय, चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल की गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है। जब वैचारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े संस्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक रूप से गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

सुदेश महतो ने कहा कि आज झारखंड में अपराधियों, माफिया और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई प्रतीत होती है। शासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं, बल्कि अपनी विफलताओं पर पर्दा डालना हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश है। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार इस हमले की त्वरित, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हमले की साजिश का अविलंब खुलासा हो : प्रवीण प्रभाकर

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम से किए गए हमले की निंदा की है और कहा है कि घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर साजिश का अविलंब पर्दाफाश किया जाना चाहिए। उन्होंने कह कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। माफिया और अराजक तत्वों का राज चल रहा है। पुलिस प्रशासन बालू और कोयला में व्यस्त है। सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षा प्रदान करने की नहीं रह गई है।

Read More News

BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; संदिग्ध युवक हिरासत में

BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में गुजरात पुलिस देवघर पहुंची।...

Read More