राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन की शिष्टाचार भेंट, नेत्र चिकित्सा शिविर की दी जानकारी

NEWS SAGA DESK

रांची :- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आरती सारिन ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान आरती सारिन ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यालय पूर्वी कमान और मुख्यालय 111 एरिया के तत्वावधान में 15 से 19 जून तक रांची के नामकुम स्थित सैन्य चिकित्सालय में विशेष नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, जनजातीय समुदाय के लोगों तथा आम नागरिकों को नेत्र परीक्षण, परामर्श और विभिन्न प्रकार की नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेगा चिकित्सा शिविर समाज के विभिन्न वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनकल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने इस पहल को समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए लाभकारी बताते हुए इसके सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन की शिष्टाचार भेंट, नेत्र चिकित्सा शिविर की दी जानकारी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आरती सारिन ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार...

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन में अभियान लगातार जारी है

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के समर्थन...

झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड...

Read More