स्वाति मालीवाल ने पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई पर केजरीवाल पर साधा निशाना

News Saga Desk

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार के सिंधू बार्डर पर किसानों पर बुलडोजर चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का प्रतीक है। स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल का मकसद हाइवे खुलवाना नहीं बल्कि अपने लिए राज्यसभा का रास्ता खोलना है। किसानों पर देर रात को हुई कार्रवाई से नाराज मालीवाल ने कहा कि केजरीवाल को लगता है ऐसा करने से लुधियाना का व्यापारी खुश होगा। चुनाव जीतेंगे और अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली होगी। उन्होंने कहा कि जब किसान दिल्ली में बैठे थे तो केजरीवाल ने खुद को उनका सेवादार बताया था। अब जब किसान पंजाब में बैठे हैं तो केजरीवाल ने आंदोलन को बातचीत से नहीं जोर-जुल्म से खत्म करने का प्रयास किया है। स्वाति ने सवाल किया कि ऐसा दोहरा रवैया क्यों?


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More