NEWS SAGA DESK
राज्य सरकार ने एक अहम और अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए तदाशा मिश्रा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसके लिए झारखंड पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक नियुक्ति नियमावली 2025 में संशोधन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को नियमावली में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने तदाशा मिश्रा को आगामी दो वर्षों के लिए डीजीपी पद पर पदस्थापित करने का निर्णय लिया। पहले के प्रावधान के तहत जिन अधिकारियों की सेवा अवधि में छह माह शेष रहते हुए वे डीजीपी पद पर कार्यरत होते थे, उन्हें दो वर्षों का सेवा विस्तार दिए जाने का नियम था।
नियमावली में हुए ताजा संशोधन के बाद अब ऐसे आईपीएस अधिकारी, जो छह महीने तक डीजीपी रैंक में रह चुके हों, उन्हें भी दो वर्षों का सेवा विस्तार दिए जाने का प्रावधान लागू कर दिया गया है। इसी संशोधित प्रावधान के तहत तदाशा मिश्रा को पुनः डीजीपी पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।
No Comment! Be the first one.