“मुझसे ट्यूशन ले लो, अभी 30-40 साल सीखना पड़ेगा” — राज्यसभा में विपक्ष पर भड़के जेपी नड्डा

News Saga Desk  

नई दिल्ली। संसद में CISF की तैनाती पर विपक्ष के हंगामे के बाद बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने सबकी जमकर क्लास लगाई है। जेपी नड्डा ने विपक्षी सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि आपको मुझसे ट्यूशन ले लेना चाहिए।

राज्यसभा में विपक्ष पर पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “मैंने इन लोगों से कई बार कहा, मैं भी 40 साल तक विपक्ष में रहा हूं। इन्हें मुझसे ट्यूशन क्लास ले लेनी चाहिए। मैं इन्हें सिखा दूंगा कि विपक्ष को कैसे बर्ताव करना चाहिए।”

जेपी नड्ड ने कहा-

अभी तो आपको विपक्ष में रहे 10 ही साल हुए हैं। अभी 30-40 साल रहना है मेरे से ट्यूशन ले लो। मैं बताऊंगा विपक्ष कैसे चलता है?

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने कहा, “अगर आप लाठी मारे और आपकी लाठी मेरी नाक पर लगे, तो जहां से मेरी नाक शुरू होती है, वहीं से आपका लोकतंत्र खत्म हो जाता है। यह महज सदन की कार्रवाई में बाधा नहीं डालते बल्कि अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं।”

CISF की तैनाती पर छिड़ा विवाद

जेपी नड्डा का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने सदन में “प्रदर्शन के अधिकार” की मांग की थी। पिछले हफ्ते संसद में CISF की तैनाती को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। हमें प्रदर्शन करने से रोकने के लिए संसद में CISF बुलाई गई हैं।

सरकार ने दिया जवाब

हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि CISF के जवान सिर्फ संसद की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। खरगे सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More