बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर; 3 सुरक्षाकर्मी हुए घायल

News Saga Desk

पटना।  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले की एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 1:35 बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-22 पर हुआ। तेजस्वी यादव मधेपुरा से लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने काफिले की गाड़ी को टक्कर मार दी। 

3 सुरक्षाकर्मी घायल, तेजस्वी पूरी तरह सुरक्षित

हादसे में काफिले में शामिल 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि तेजस्वी यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पहले महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन को अस्पताल भेजा और फिर रात 2 बजे खुद अस्पताल पहुंचे।

चाय पीने के दौरान हुआ हादसा

तेजस्वी यादव ने बताया कि वे मधेपुरा में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और रास्ते में काफिला चाय पीने के लिए रुका था। उसी वक्त एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, “2-3 गाड़ियों को टक्कर लगी और 2-3 लोग घायल हो गए। मैं भी काफी नजदीक था, अगर संतुलन बिगड़ता तो हम भी चपेट में आ सकते थे।” घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और घटनास्थल से आगे ट्रक को पकड़ लिया गया। तेजस्वी यादव ने इसे सामान्य दुर्घटना बताया और कहा, “ऐसे हादसे कभी-कभी हो जाते हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है।” 


Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More