पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव के ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

News Saga Desk

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो रात के समय का है। इस विडियो में आगे में कुछ सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे साथ में तेजस्वी यादव दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में तेजस्वी यादव उन बच्चों से ये कहते नज़र आ रहे है कि हम मोदी जी को नचाते हैं जिसके बाद साथ में खड़े इन्फ़्लुएन्सर लालू यादव और तेजस्वी के जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। इन्फ़्लुएन्सर उन्हें पहले डांस के स्टेप बताते हैं उसके बाद दोनों एक भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को सबसे पहले उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने अपने इन्स्ताग्राम पेज पर डाला है। और कैप्शन में लिखा है ‘भावी मुख्यमंत्री बिहार’, जिसके बाद इस वीडियो पर अब लोगों के अलग अलग कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। 


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More