ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले थरूर का चौंकाने वाला कदम, विपक्ष की आवाज कौन बनेगा?

News Saga Desk

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज संसद में बड़ी बहस छिड़ने वाली है। विपक्ष के कई सांसद ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से सवाल पूछने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को इस बहस से अलग कर लिया है। आरोप-प्रत्यारोप के इस सिलसिले में शशि थरूर शामिल नहीं होंगे। संसद के मानसून सत्र में आज पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की लंबी बहस चलेगी। इसे लेकर सियासी गलियारों में पहले से ही गर्मागर्मी का माहौल है। वहीं, अब सवाल पूछने वालों की फेहरिस्त में शशि थरूर की गैरमौजूदगी पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे थरूर

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस दौरान न सिर्फ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था बल्कि पाक सेना पर पलटवार करते हुए कई एअरबेस पर भी मिसाइलें दागी गईं थीं। इस ऑपरेशन के बाद भारत सरकार ने प्रतिनिधिमंडल बनाया था और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इसका हिस्सा थे। 

थरूर ने ठुकराया विपक्ष का ऑफर

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने शशि थरूर को भी इस बहस में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने बिना कोई कारण बताए बहस का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

बहस में कौन-कौन होगा शामिल

बता दें कि विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, परिणीति शिंदे, शफी परमबिल, मनिचकम टैगोर और राजा बराड़ इस बहस में शामिल होंगे। वहीं, सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस.जयशंकर समेत अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More