भारत-पाक सीमा पर आज से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू, लेकिन गेट नहीं खुलेंगे

News Saga Desk

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण स्थगित की गई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी मंगलवार शाम को फिर से शुरू हो रही है। बीएसएफ की तरफ से इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दोनों तरफ से जवान बंद गेटों के आर-पार खड़े होकर ही अपने-अपने देश के झंडे को उतारेंगे।

भारत-पाक तनाव के बीच सरकार के फैसले पर बीएसएफ ने बीती सात मई को रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया था। अब दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने के बाद मंगलवार शाम से ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी को शुरू किया जा रहा है। यह परेड समारोह अटारी-वाघा, हुसैनीवाला (फिरोजपुर) और सदकी बॉर्डर (फाजिल्का) पर आयोजित होती है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर रोजाना सांस्कृतिक और सैन्य शौर्य का प्रतीक बन चुका है।

बीएसएफ अधिकारियों ने रिट्रीट बहाल होने की तो पुष्टि की है, लेकिन पहले वाले स्वरूप में आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार अभी बीटिंग रिट्रीट में बदलाव किया गया है। इस दौरान गेट नहीं खोले जाएंगे, यानी कि भारत-पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच सामान्य रूप से हाथ मिलाने की परंपरा नहीं होगी। दोनों तरफ से जवान बंद गेटों के आर-पार खड़े होकर ही अपने-अपने देश के झंडे को उतारेंगे।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More