बिहार बोर्ड आज जारी करेगी 12वीं का रिजल्ट, यहां देखे अपना मार्कशीट 

News Saga Desk

पटना। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आज, 25 मार्च को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में घोषित किया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 सभी तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे। परीक्षा 38 जिलों के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया।

पिछले साल, यानी 2024 में बिहार बोर्ड 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% था। यदि स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें, तो साइंस का रिजल्ट 87.7%, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88% और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15% रहा था।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More