बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय में बढ़ोतरी

News Saga Desk

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में 49 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय 6000 से बढ़कर 9000 हजार रुपये कर दिया गया है।

आज की कैबिनेट बैठक में पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक एवं लेखपाल सह आईटी सहायक का मानदेय 1 जुलाई 2025 के प्रभाव से बढ़ाया गया है। इसके साथ ही ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय को भी 6000 मासिक से बढ़ाकर 9000 किया गया है। कला एवं संस्कृति विभाग में 25 पदों के सृजन की मंजूरी भी मिली है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 40 आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कुल 1800 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है।

पटना प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल और संरचना निर्माण के लिए पुनपुन अंचल के डुमरी में 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 574 करोड़ 33 लाख 90125 रुपये भी मंजूर किए गए हैं, जबकि पटना में गंगा नदी के किनारे जेपी गंगा पथ के निर्माण कार्य के लिए 4,129 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि स्वीकृति हुई है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More