भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

News Saga Desk

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पूर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा की आवास पर शनिवार को जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत दर्ज करना और बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी सातों विधानसभा में सशक्त संगठन को धारदार बनाते हुए जीत दर्ज करने को लेकर पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बुथ सशक्तिकरण अभियान के साथ हर बूथ पर कार्यकर्ता अपनी सक्रियता निभाते हुए सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाकर बताने का काम करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढा विधायक कविता पासवान, जिला प्रभारी संतोष सुराना, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, सुनील कर्ण, कृष्ण कुमार सहराय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, तपन अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, बरुण झा, शंभू नाथ चौधरी, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More