सूर्या हांसदा मामले की CBI जांच और रिम्स-2 जमीन वापसी को लेकर बाबूलाल मरांडी नेतृत्व में BJP का आक्रोश प्रदर्शन

News Saga Desk

रांची। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की मुठभेड़ में हुई मौत और रिम्स-2 निर्माण के नाम पर आदिवासी जमीन अधिग्रहण के खिलाफ झारखंड भाजपा ने शनिवार को राज्यव्यापी आक्रोश-प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला केंद्रों तक भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। राजधानी रांची में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया।

मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या की CBI जांच कराई जाए और आदिवासियों की ‘रायती जमीन’, जिसे जबरन अधिग्रहित किया जा रहा है, उसे वापस किया जाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा— “हेमंत सरकार द्वारा आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की हत्या और रिम्स-2 निर्माण के नाम पर आदिवासियों की जमीन लूटने के खिलाफ आज रांची में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश-प्रदर्शन में शामिल हुआ। भाजपा आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी।” भाजपा प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी और सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More