गोड्डा: विवाह भवन के बंद कमरे में युवक का शव बरामद, सल्फास और शराब की बोतलें मिलीं

NEWS SAGA DESK

गोड्डा। गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन के एक बंद कमरे से गुरुवार को 40 वर्षीय युवक विजय कुमार सिंह का शव बरामद हुआ। विवाह भवन के संचालक अजय कुमार सिंह ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की छिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विजय, रेलवे में ग्रुप-डी के पद पर कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग फिलहाल टाटा नगर में थी।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को सल्फास की गोलियां और शराब की खाली बोतलें मिली हैं। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि विजय पिछले दो वर्षों से अपने घर या पत्नी-ससुराल पक्ष से संपर्क में नहीं थे।

परिवार के अनुसार, विजय 2 दिसंबर को टाटा स्थित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल हुए थे और 9 दिसंबर को लौटकर मेहरमा के सिंह विवाह भवन में ठहरे। उनका विवाह करीब 15 वर्ष पहले भागलपुर के बहादुरपुर में हुआ था और उनकी 10 वर्षीय बेटी तृष्णा कुमारी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More