झारखंड में 15 तक रहेगी धूप और बारिश की स्थिति

News Saga Desk

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 जून तक धूप और बारिश की मिली जुली स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घण्टे से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने 14 और 15 जून को राज्य के राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में इस दौरान 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान में 34.1 डिग्री, जमशेदपुर में 36.7, डालटेनगंज में 41.6, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

Read More