झारखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू, सिंगला ने कहा- आपराधिक छवि वाले पद के लिए अयोग्य

News Saga Desk

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर पंजाब से पार्टी के पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

सिंगला ने स्प्ष्ट कहा कि अब पार्टी में आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को कोई पद मिलने से रहा। ऐसे नेताओं के आवेदनों पर किसी भी स्तर पर विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरी तरह से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, अनुपमा सिंह, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा आदि मौजूद थे। सिंगला ने बताया कि गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश में संगठन सृजन कार्यक्रम की सफलता के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रांची महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पर्यवेक्षक दल को नेतृत्व पूर्व सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से मनोनीत पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, अनुपमा सिंह खास तौर पर मौजूदगी रही। इस दौरान सिंगला ने कहा कि आगामी एक माह के भीतर नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि जिला स्तर पर पालिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया जाए। बूथ एवं ब्लाक कमेटी को युवा ऊर्जा और अनुभव के संतुलन से और अधिक मजबूत करना है।

इस दौरान सिंगला ने जिलाध्यक्ष चयन के प्रमुख मानदंडों का भी जिक्र किया। कहा कि पार्टी के साथ वफादारी और सक्रियता से डटे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। उनके द्वारा संगठन में पूर्व की जिम्मेदारियों को लेकर रिपोर्ट भी तलब की जाएगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भूमिका पर भी चर्चा होगी। साफ छवि व शून्य आपराधिक पृष्ठभूमि सबसे महत्वपूर्ण है।

चार विधानसभा क्षेत्रों और 53 वार्डों में फैला है महानगर कांग्रेस

रांची महानगर जिला कांग्रेस कमेटी का दायरा चार विधानसभा क्षेत्रों, रांची, हटिया, खिजरी और कांके में फैला हुआ है, जिनकी कुल वार्ड संख्या 53 है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि वे सबसे पहले सोमवार को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, उसके बाद सभी प्रखंड अध्यक्षों से सामूहिक एवं व्यक्तिगत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त मंगलवार को हटिया एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह, प्रवक्ता सोनाल शांति, राजेंद्र दास एवं मनोज सहाय आदि मौजूद थे।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More