श्लॉस बैंगलोर की स्टॉक मार्केट में निराशाजनक लिस्टिंग, बाद में हुई खरीदारी से संभले शेयर

News Saga Desk

नई दिल्ली। लीला ग्रुप के तहत लग्जरी होटल और रिसॉर्ट चेन चलाने वाली कंपनी श्लॉस बैंगलोर के शेयरों की निराशाजनक लिस्टिंग से आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने लिवाली करके निवेशकों की निराशा को काफी हद तक कम कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 435 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इनकी एंट्री 6.55 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 406.50 रुपये के स्तर पर हुई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 6.67 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 406 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए।

स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले श्लॉस बैंगलोर के शेयरों की थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण इसकी चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली होने के बावजूद ये शेयर लगातार ऊपर चढ़ता गया। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद श्लॉस बैंगलोर के शेयर 433.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह आईपीओ निवेशक अभी तक के कारोबार के बाद सिर्फ 0.29 प्रतिशत के नुकसान में थे।

श्लॉस बैंगलोर का 3,500 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 में से 28 में तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ये आईपीओ 4.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ खुलने के पहले 23 मई को कंपनी ने एंकर बुक के जरिए भी 1,575 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की थी। आईपीओ के जरिए 5.75 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रमोटर्स की ओर से 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बेचे गए हैं।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More