ईडी ने केरल के एक धर्मार्थ संगठन पर एफसीआरए उल्लंघन का मामला दर्ज

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के कासरगोड स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट पर विदेशी मुद्रा अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस ट्रस्ट पर एफसीआरए का उल्लंघन कर विदेश से 220 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है।

ईडी के मुताबिक इस ट्रस्ट को अनिवासी भारतीय इब्राहिम अहमद अली से 2021 के बाद से 220 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए, जो असुरक्षित ऋण के रूप में खातों की पुस्तकों में परिलक्षित हुआ था। कासारगोड स्थित कुन्हाहमद मुसलियार मेमोरियल ट्रस्ट और उसके अध्यक्ष इब्राहिम अहमद अली के खिलाफ जांच के तहत यह कार्रवाई की गयी है। ईडी ने इस मामले में गुरुवार को कासारगोड में दो स्थानों पर छापेमारी की थी।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More