अनिल अंबानी के व्यापारिक साम्राज्य पर ईडी का शिकंजा, 35 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

News Saga Desk

कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। ईडी ने गुरुवार को उनके समूह से जुड़े कंपनियों और अधिकारियों और अधिकारियों के कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गयी है। ईडी की टीमों ने दिल्ली और मुंबई में रिलायांस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप से जुड़ी करीब 35 जगहों पर छाफा मारा। इसके अलावा ग्रुप की 50 से ज्यादा कंपनियों की जांच हो रही है। हालांकि, इस कार्रवाई में अनिल अंबानी का घर शामिल नहीं था।

ईडी ने यह कदम यस बैंक से जुड़े 3,000 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले की जांच के तहत उठाया है। ईडी को शक है कि इस मामले में सरकारी पैसों का गलत इस्तेमाल हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि बैंकों, निवेशकों और शेयर होल्डरों को गुमराह किया गया। ईडी ने यह छापेमारी सीबीआई की दो FIR और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, NFRA और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे संस्थानों से मिले इनपुट के आधार पर की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर अनिल अंबानी को धोखाधड़ी करने वाला बताया था। ईडी की जांच में अब तक 25 से ज्यादा लोग जांच के घेरे में हैं। सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग और कर्ज घोटाले से जुड़ी संदिग्ध भूमिका का शक है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More