बेटी की शादी के लिए पिता ने दिया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये

News Saga Desk

देवघर। देवघर में बेटी की शादी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। ठगों ने झांसा देकर उसके बैंक खाते से करीब 33,495 रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार देवघर नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते हैं, ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक मैरेज एजेंसी पर विज्ञापन दिया था। इसके कुछ दिन बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताया और बातचीत शुरू की। 

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित से उसकी बेटी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज मंगवाए और यह कहकर झांसा दिया कि वह उसकी बेटी को अच्छे पद पर नौकरी दिलवा देगा, क्योंकि लड़की बीटेक की पढ़ाई कर चुकी है। कुछ दिन बाद पीड़ित के खाते से 33,495 रुपये की निकासी हो गई। तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा और एसबीआई बैंक में फ्रॉड ट्रांजैक्शन की जानकारी भी दी है।


Read More News

Read More