संदिग्ध भारतीयों को अवैध रूप से विदेश भेजे जाने के मामले में गृह सचिव भी जांच के दायरे में

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल के हवाई अड्डे से संदिग्ध भारतीयों को विदेश भेजे जाने के मामले में फंसे गृह मंत्री रमेश लेखक के बाद अब गृह सचिव गोकर्ण मणि दवाडी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने गृह सचिव के ऊपर निगरानी बढ़ा दी है।

भारत की सुरक्षा एजेंसी से कुछ आतंकियों और खालिस्तान समर्थकों की सूची मिलने के बाद भी इन सभी को नेपाल के रास्ते विदेश जाने दिया गया। इस मामले में अब तक गृह मंत्रालय के सह सचिव और एयरपोर्ट इमिग्रेशन विभाग के प्रमुख तीर्थराज भट्टराई से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले की जांच तेज कर दी गई है और गृहसचिव की भूमिका की जांच की जा रही है।

ब्यूरो के आयुक्त जयबहादुर चंद ने बताया कि पिछले 6 महीने में एक हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से विदेश जाने दिया गया। चंद के मुताबिक इनमें से 200 से अधिक सिर्फ वांटेड अपराधी हैं, जिसमें खालिस्तान समर्थक भी हैं। इसके अलावा 2 खूंखार आतंकवादियों के भी नेपाल के रास्ते विदेश जाने की जानकारी है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More