झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर तेज, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

NEWS SAGA DESK

झारखंड में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने वाला है। शुक्रवार से राज्यभर में बर्फीली हवा के असर से शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने साफ आसमान और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। आज भी कई जिलों में शीतलहर की आशंका बनी हुई है। रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है। विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। इसके बाद के दो दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुमला सबसे ठंडा रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में रांची, खूंटी, डाल्टेनगंज, बोकारो-थर्मल और गुमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से कम रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। ठंड में बढ़ते उतार-चढ़ाव को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त भोजन करने, फ्लू या सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करने, नियमित रूप से गर्म पानी पीने और ठंड से अचानक बेहोशी या बोलने में लड़खड़ाहट होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More