आयकर कार्यालय 29-31 मार्च को खुले रहेंगे: सीबीडीटी

News Saga Desk

नई दिल्ली। आयकर विभाग के देशभर के कार्यालय 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को चालू वित्त वर्ष के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा हो। चालू वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा, “लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने की सुविधा के लिए, पूरे भारत में सभी आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च, 2025 को खुले रहेंगे।” बयान के मुताबिक करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा प्रदान करने के लिए देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे। चालू वित्त वर्ष, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।

सीबीडीटी के जारी अधिसूचना के मुताबिक देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय सप्ताहांत और ईद-उल-फितर के बावजूद खुले रहेंगे, जो सोमवार को पड़ सकता है। दरअसल 31 मार्च, 2025 चालू वित्त वर्ष 2024-25 का अंतिम दिन भी है। इसलिए इस वित्त वर्ष से संबंधित सभी सरकारी भुगतान और निपटान उसी दिन तक पूरे कर लिए जाने चाहिए।

इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का लेखा-जोखा रखने की सुविधा के लिए देशभर में विशेष समाशोधन कार्य संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आरबीआई ने करदाताओं की सुविधा के लिए सरकारी कामकाज करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुले रहने का निर्देश दिया है। उल्‍लेखनीय है कि 31 मार्च, 2025 आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अपडेटेड आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि भी है।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More