झारखंड के इन आठ IPS अफसरों की बढ़ी जिम्मेदारी… देखें पूरी लिस्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड में पोस्टेड आठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संबंधित आदेश आज यानी मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिन IPS अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी सारा काम देखेंगे।

  • जमशेदपुर रुरल एसपी ऋषभ गर्ग को रेल एसपी जमशेदपुर का काम देखने को कहा गया है।
  • जैप 10 के कमांडेंट सौरभ जैप 1 कमांडेंट का काम भी देखेंगे।
  • ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी जैप तीन कमांडेंट का काम देखेंगे।
  • जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को IRB-1 का काम देखना होगा।
  • चतरा एसपी सुमित अग्रवाल IRB-3 का काम देखेंगे।
  • गुमला एसपी हारिश बिन जमां IRB-5 का काम देखेंगे।
  • गोड्डा एसपी मुकेश कुमार को IRB-8 का काम देखना होगा।
  • धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव रेल एसपी धनबाद का काम भी देखेंगे।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More