रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाला नक्सली लाल यादव को एसटीफ ने किया गिरफ्तार

News Saga Desk

नवादा। नवादा जिले के सिरदला पुलिस व बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाले आरोपित और हाईकोर नक्सली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर 2016 में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन उड़ाने का आरोप है। पुलिस ने नक्सली को जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सिरदला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव से हार्डकोर नक्सली लाल बाबू यादव को गिरफ्तार किया। रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार की अगुवाई में टीम ने यह ऑपरेशन चलाया।

2016 में निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन को उड़ाने का आरोप

लाल बाबू यादव पर 3 नवंबर 2016 को निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन उड़ाने का आरोप है। इस मामले में सिरदला थाना में कांड संख्या 264/16 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में 63 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपी से विशेष पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

तीन दिनों पूर्व इसी मामले फरार चल रहे तीन नक्सलियों को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। इसको क्या उग्रवादी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More