अपनी सुहाग की रक्षा को लेकर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

News Saga Desk

अररिया। अररिया के शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को अपनी सुरक्षा को लेकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की पति की लंबी आयु की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत पर वटवृक्षों के नीचे जमा होकर पूजा अर्चना की। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर पति को विघ्न संकट से दूर रखने की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजन उपरांत वट वृक्ष की परिक्रमा की। वट वृक्षों के नीचे पूजा-पाठ का आयोजन हुआ। महिलाओं ने सावित्री व्रत कथा का पाठ किया और वटवृक्ष को कच्चे रक्षा सूत्र से लपेटा।

वट वृक्ष की पूजा को वट सावित्री की पूजा भी कहा जाता है। अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और दाम्पत्य जीवन की सुख-शांति के लिए यह व्रत किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री नामक पतिव्रता स्त्री ने अपने पति सत्यवान के अल्पायु होने की जानकारी होने पर भी उनसे विवाह किया।लेकिन जा यमराज सत्यवान प्राण लेने को पहुंचे तो सावित्री ने अपने तप,विवेक और दृढ़ इच्छा शक्ति से यमराज को विवश कर अपने पति के प्राण लेने नहीं दी।वटवृक्ष की जड़ें, शाखाएं और पत्तियां त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप मानी जाती हैं। इसी कारण व्रती महिलाएं इसकी पूजा करती हैं और व्रत के नियमों का पालन करते हुए इसका पूजन करती हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More