प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

News Saga Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी दोनों उप​ मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित तमाम मंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने एक्स पर लिखा कि प्रखर वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम आपको स्वस्थ, समृद्ध दीर्घायु प्रदान करें, ऐसी प्राथना है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More