25 से 31 मार्च के बीच आ सकता है रिजल्ट, फेल होने पर मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

News Saga Desk

पटना। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 17 से 25 फरवरी 2025 तक मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा के समापन के बाद बीएसईबी ने आंसर-की जारी की थी, जिस पर 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। आज, 11 मार्च के बाद दर्ज आपत्तियों का समाधान बोर्ड की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा, और उसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आंसर-की को ध्यान में रखकर घोषित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट 25 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर घोषित किया जाएगा। हर बार की तरह, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।

बीएसईबी रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com साइट्स पर एक्टिव कर दिए जाएंगे। छात्र इन लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं।

साथ ही, परीक्षार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद, बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करवा सकता है। छात्र निर्धारित तिथियों में फॉर्म भरकर फेल हुए विषयों की परीक्षा फिर से दे सकते हैं और उसे पास कर सकते हैं, जिससे उनके साल बर्बाद होने से बच सकते हैं।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More