महिला थाना में न्याय की आस लेकर पहुंची छात्रा ने किया जहर सेवन, हालत स्थिर

NEWS SAGA DESK

हजारीबाग महिला थाना में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक युवती ने थाना प्रभारी से मुलाकात से पहले ही जहर खा लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में है।

अस्पताल में पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरलि गांव की रहने वाली है। उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में रांची स्थित रिम्स में रहकर एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि युवती के एक साथी ने लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी से इंकार कर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, इस मामले को लेकर न्यायालय में केस विचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे इस विवाद और मानसिक दबाव के कारण युवती तनाव में थी, इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

घटना के बाद महिला थाना की पुलिस कर्मी और थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचकर युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More