Odisha: वाहन से 4 टन विस्फोटक लूट, सीमावर्ती इलाकों में जारी हुआ हाई अलर्ट

 News Saga Desk

राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के के-बलांग थाना अंतर्गत बांको पत्थर खदान के लिए बड़गांव से विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन का अपहरण करने के बाद चार टन विस्फोटक लूट लिया गया है। मंगलवार की शाम को पिक अप वाहन में विस्फोटक लेकर चालक खदान की ओर जा रहा था तभी 30-40 लोगों ने उसे रोका एवं चालक समेत वाहन का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पुलिस एवं सीआरपीएफ सक्रिय हुई एवं उसकी तलाश शुरु की गई। कांबिंग आपरेशन में देर शाम को वाहन सारंडा जंगल में मिला। वाहन से विस्फोटक गायब था। इसमें माओवादियों का हाथ होने की आशंका है। इसे लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट है। ओडिशा पुलिस आइजी आपरेशन दीपक कुमार, डीआइजी ब्रजेश राय बणई मौके पर पहुंच कर इस तलाशी अभियान पर नजर रख रहे हैं।

बांको पत्थर खदान के लिए निकला था विस्फोटक आमोनियम नाइट्रेट

जानकारी के अनुसार बड़गांव गोदाम का विस्फोटक आमोनियम नाइट्रेट लेकर पिकअप वाहन से झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में स्थित बांको पत्थर खदान के लिए निकला था। खदान तक पहुंचने से पहले ही करीब 30-40 लोगों ने वाहन को रोक लिया एवं वाहन समेत चालक का अपहरण कर लिया। कुछ दूरी पर वाहन से विस्फोटक उतारा गया एवं उसे जंगल की ओर ले गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित की गई तथा सीआरपीएफ के साथ जंगल में आपरेशन शुरु किया गया। देर शाम को वाहन को सारंडा जंगल से बरामद किया गया। चालक को भी पुलिस हिरासत में रखा गया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना में माओवादियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। डीआइजी ब्रजेश राय, एसपी नितेश वाधवानी समेत पुलिस टीम क्षेत्र में पहुंच कर आपरेशन पर नजर रख रहे हैं। विस्फोटक के लूट की इस घटना के बाद जराईकेला सीमा पर हाई अलर्ट है। सारंडा जंगल में जराईकेला, दीघा, थोलकोबाद सीआर छोटानागरा सीआरपीएफ कैंप से पेट्रोलिंग के साथ कांबिंग भी की जा रही है।

माओवादी नेता मिसिर बेसरा के सारंडा में होने तथा उसके नेतृत्व में ही इस घटना को अंजाम देने की आशंका है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज होने से माओवादी अंतिम लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। भारी मात्रा में विस्फोटक बगैर सुरक्षा के लेकर जाने की खबर माओवादियों को थी एवं इस घटना को अंजाम देने में सफल हुए हैं। 18 जुलाई 2009 को भी राउरकेला पुलिस जिले के चंपाझरण जंगल से माओवादियों ने वाहन से विस्फोटक लूटा था। माओवादियों के हाथ विस्फोटक लगना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More