News Saga Desk
दक्षिण पूर्व रेलवे ने नए साल की शुरुआत के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से कुल 24 ट्रेनें बदले हुए समय के अनुसार संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से चलने वाली ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में 5 से 30 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन ट्रेनों के बेहतर संचालन और समयपालन को ध्यान में रखकर किया गया है।
1 जनवरी 2026 से बदले समय पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 12152 हावड़ा–एलटीटी समरसत्ता एक्सप्रेस: हावड़ा से 07:25 बजे (पहले 07:35)
- 22830 शालिमार–भुज सुपरफास्ट: शालिमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)
- 20972 शालिमार–उदयपुर एक्सप्रेस: शालिमार से 07:50 बजे (पहले 07:55)
- 12102 हावड़ा–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)
- 12906 हावड़ा–पोरबंदर एक्सप्रेस: हावड़ा से 08:15 बजे (पहले 08:20)
- 12262 हावड़ा–मुंबई CSMT दुरंतो: हावड़ा से 05:35 बजे (पहले 05:45)
- 12813 हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस: हावड़ा से 05:10 बजे (पहले 05:20)
- 18011 हावड़ा–आद्रा–चक्रधरपुर एक्सप्रेस: हावड़ा से 11:30 बजे (पहले 11:35)
- 20894 पटना–टाटानगर वंदे भारत: टाटानगर आगमन 09:40 बजे (पहले 09:30)
- 20891 टाटानगर–ब्रह्मपुर वंदे भारत: टाटानगर से 02:20 बजे (पहले 02:30)
- 20892 ब्रह्मपुर–टाटानगर वंदे भारत: टाटानगर आगमन 02:50 बजे (पहले 02:40)
- 18125 राउरकेला–पुरी एक्सप्रेस: राउरकेला से 07:50 बजे (पहले 08:00)
- 68026 राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू: राउरकेला से 04:00 बजे (पहले 04:20)
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या रेलवे वेबसाइट से अपनी ट्रेन का अपडेटेड समय अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
No Comment! Be the first one.