झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, अगले हफ्ते आ सकता है मानसून

News Saga Desk

रांची। झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है, ‎लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं, शनिवार को भी राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 73.6 एमएम सिकटिया (देवघर) में दर्ज की गई। जामताड़ा में सुबह मौसम साफ रहा।

अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले 4 दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना

शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र के अंतगर्त गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More