सोहराय पर्व पर इस बार दो दिनों की सरकारी छुट्टी प्रस्तावित, कैबिनेट देगी अंतिम मंजूरी

NEWS SAGA DESK

झारखंड सरकार इस वर्ष सोहराय पर्व पर दो दिनों की छुट्टी देने की तैयारी में है। कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची तैयार कर ली है और इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेज दिया गया है। 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में सोहराय पर दो दिनों की छुट्टी के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। जनजातीय समुदाय का प्रमुख त्योहार सोहराय झारखंड के विभिन्न इलाकों में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। दिवाली के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला यह पर्व मुख्य रूप से मवेशियों की पूजा से जुड़ा होता है। 2025 में रांची व आसपास के क्षेत्रों में यह पर्व 21 अक्टूबर को मनाया गया था, जिसमें घरों की मरम्मत, पुताई और सजावट की परंपरा निभाई गई। वहीं संताल परगना में सोहराय जनवरी माह में 10 से 15 जनवरी के बीच मनाया जाता है, जिसमें उपवास, घर सजावट और पूजा-अर्चना शामिल है। 2025 के स्कूल कैलेंडर में इस पर्व की छुट्टी शामिल न होने से शिक्षकों में असंतोष था। सरकार का यह नया प्रस्ताव इस समुदाय के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More