गोइलकेरा में दंतैल हाथी का कहर: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, 13 तक पहुंची मृतकों की संख्या

News Saga Desk

चाईबासा जिले के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात एक खूंखार दंतैल हाथी ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता समेत दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां तथा उनके पुत्र कोदमा बाहदां और पुत्री सामू बाहदां के रूप में हुई है। हमले में परिवार की एक अन्य बच्ची जिंगीं बाहदां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में दहशत फैला रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक हाथियों के हमले में कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 6 मौतें अकेले गोइलकेरा प्रखंड में हुई हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से हाथी आतंक पर शीघ्र नियंत्रण, प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More