सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

News Saga Desk

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया।

मृतकों की पहचान गंगा जारिका (35), सीनू पूर्ति (36), शिवराम हेंब्रम (32) और जगदीश हेंब्रम (35) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना देर रात की है और संभवतः ट्रक की तेज रफ्तार इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More