कॉलेज में देसी कट्टा और कारतूस लाने वाले छात्र समेत तीन निष्कासित

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर :- जिले के परसुडीह स्थित एक कॉलेज में कक्षा के भीतर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कर मामले को सही पाया और संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया है। यह घटना 19 जून की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक छात्र अपने बैग में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि वह कक्षा में अन्य छात्रों को हथियार दिखा रहा था। इसी दौरान कक्षा के एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ की गई। प्रारंभ में घटना से इनकार किया गया, लेकिन वीडियो की जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सत्यता स्वीकार की। वीडियो में दिखाई देने वाले छात्र कॉलेज के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी पाए गए।

कॉलेज के प्राचार्य एस.सी. महतो ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान मामला सही पाया गया। वीडियो में दिख रहे तीनों छात्र कॉलेज की 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं। पूछताछ में हथियार लाने वाले छात्र ने बताया कि कुछ समय पहले छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद वह कॉलेज में अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से हथियार लेकर आया था।

प्राचार्य के अनुसार, छात्र ने यह भी बताया कि उसे यह हथियार उसके क्षेत्र के एक परिचित ने उपलब्ध कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तीनों छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन संबंधी नियमों को और सख्ती से लागू किया जाएगा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More