बिहार के बक्सर में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

पटना। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार सुबह आपसी विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घायल मंटू सिंह के पेट और पैर में गोली लगी है, जबकि पुंज सिंह यादव के पेट में गोली लगी है। मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, शुक्रवार को अहियापुर निवासी विनोद यादव और सुनील यादव का गिट्टी-बालू बेचने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसे लेकर शनिवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वारदात के वक्त ये लोग जब नहर के किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान दूसरे गुट के लोगों से लड़ाई हुई और फिर उन्होंने फायरिंग कर दी।

घटना से आहत परिजनों एवं ग्रामीणों ने चौसा कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के समीप जाम कर दिया। जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र परिजन नहीं माने। पुलिस और प्रशासन के अला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और पुलिस उपाधिक्षक धीरज कुमार परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More