JMM का झंडा कार में लगा प्रशासन को चुनौती देते दिखे 3 युवक, अजय साह ने कहा- क्या मोर्चा कानून हाथ में लेने का लाइसेंस दे रहा 

News Saga Desk

रांची।  बीजेपी के प्रवक्ता अजय साह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि 3 लड़के अपनी कार में झामुमो का झंडा लगाकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस पर अजय साह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा कि यह किस तरह के लोग हैं जो झामुमो का झंडा अपनी गाड़ियों पर लगाकर बीच सड़क पर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या झामुमो का नाम और झंडा किसी को कानून हाथ में लेने का लाइसेंस देता है? यदि नहीं, तो फिर ऐसी हरकतों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि प्रशासन को खुलेआम चुनौती देने वाला यह युवक अपना नाम रिंकू ख़ान/रिंकू भाई बता रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया है। 


Read More News

Read More