रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

News Saga Desk

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ कोठार की रहने वाली नेहा कुमारी, पिता संजय ठाकुर, परीक्षा देने के लिए जेएम कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वाहन भाग निकला। यह हादसा रामगढ़–भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर हुआ।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नेहा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Read More News

खगड़िया में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, 3 बच्चे घायल, शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया के अमनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत और 3 बच्चे घायल हुए।...

Read More