रांची में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की मौत

राजधानी रांची के Tamar थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, Silli के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।

रात के अंधेरे में हुए हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

Read More