खूँटी में दर्दनाक सड़क हादसा , लौह अयस्क लदा ट्रक पलटा, आग में झुलसकर चालक की मौत

News Saga Desk

रांची। खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरगी गांव के पास खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति भयावह हो गई।

दुर्घटना में ट्रक चालक आग की लपटों में फंसकर जीवित जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपचालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, जबकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम को बुलाया गया। हादसे के कारण मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More