“विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 6 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया”

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार भी पूरी तरह सख्त नज़र आ रही है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छह सीनियर आईएएस के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। जिसमें कुछ आईएएस अधिकारीयों को विभागों में अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस मामले में विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जारी किये गए आदेश  के अनुसार 1998 बैच के आईएएस नर्मदेश्वर लाल को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से हटाकर अब गन्ना उद्योग विभाग  का प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग  में प्रदत जांच आयुक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नर्मदेश्वर लाल की जगह 2008 बैच के आईएएस बी। कार्तिकेय। धनजी को लघु जल संसधान  विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें उद्योग विभाग का सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है।  

वहीं, 2013 बैच की छिरिङ वाई भूटिया को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव का पद सौंपा गया है। 2014 बैच के यशपाल मीणा को भी स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है और वे हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

रजनीश कुमार सिंह को निबंधक, सहयोग समिति का पद सौंपा गया है, साथ ही उन्हें प्रदत्त अपर निदेशक, बिहार विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं, अंशुल अग्रवाल को निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का नया पदभार दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले और कई अन्य पदाधिकारियों को भी उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More