एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक्स अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी 

News Saga Desk

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘विदामुयार्ची’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के हैक होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्रशंसकों को सतर्क करते हुए लिखा, “मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया तब तक किसी भी पोस्ट पर यकीन न करें जब तक कि यह समस्या ठीक नहीं हो जाती। धन्यवाद।”

एक्ट्रेस के अकाउंट से क्रिप्टो करेंसी लाइव का पोस्ट किया गया, जो एक्ट्रेस का नहीं है। यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म अभिनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले अर्जुन रामपाल, जावेद अख्तर, और कई अन्य दिग्गजों के भी एक्स अकाउंट हैक हो चुके हैं। तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अपनी हालिया फिल्म विदामुयार्ची की सफलता का आनंद ले रही हैं । 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।-


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More