News Saga Desk
पाकुड़ : जिले में कोर्ट की न्यायिक हिरासत से फरार हुए दो दोषियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
गौरतलब है कि 7 जनवरी को अमडापाड़ा थाना कांड संख्या-04/2019 के चार अभियुक्तों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को दोषी करार दिया था। हालांकि फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद चार दोषियों में शामिल शिवधन मोहली और नोरेन मोहली न्यायिक हिरासत से फरार हो गए थे, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद गुरुवार को दोनों फरार दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.