सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

News Saga Desk

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट घाटी में बुधवार की देर रात बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में हेलारूस बेग (32) और सुनील नगेसिया (40) शामिल है। दोनों महुआडांड़ के बेलवार गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों का प्राथमिक इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया गया ।जिसमें धर्मपाल नगेसिया,लवकुश कुमार,सतपाल नागेसिया ,अर्जुन नागेसिया ,अनूप नगेसिया सहित लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार महुआडांड़ से बारात ओरसा गांव गई थी। बुधवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग सवारी गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओरसा घाटी में अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील नगसिया को मृत घोषित कर दिया। वही इलाज के क्रम में ही हेलारूस बेग की भी मौत हो गई। जबकि 10 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के कारण की छानबीन कर रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More